*वाराणसी।* पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और थाना रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार (निवासी बलिया), रोशनी प्रजापति (निवासी वाराणसी) और आशुतोष सिंह (निवासी संत रविदास नगर) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 09 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 03 क्यूआर कोड, 02 फर्जी आधार कार्ड, विभिन्न कंपनियों के चयन व प्रशिक्षण संबंधी फर्जी दस्तावेज, अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई ‘प्रतिबिम्ब’ और ‘एनसीआरपी’ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि यह गिरोह रोजगार मेलों से अभ्यर्थियों का डाटा जुटाकर उनसे संपर्क करता था। युवाओं को झांसे में लेने के लिए फर्जी चयन पत्र और ज्वाइनि











Users Today : 33
Users This Year : 23644
Total Users : 36237
Views Today : 68
Total views : 71171