वाराणसी
नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ हर तरह से प्रशिक्षित करने की दिशा में प्रति वर्ष की भांति बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल द्वारा संचालित नव सृजन फाउंडेशन संस्था के बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए 12 दिवसीय ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जाएगा
जिसके अंतर्गत बच्चों को योग,खेलकूद,आत्म रक्षा के गुण, कर्राटे,आर्ट एंड क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल रहीं व विशिष्ट अतिथि आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के डायरेक्टर अजीत श्रीवास्तव रहे
कार्यक्रम का शुभआरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित द्वारा किया गया तत्पश्चात संस्था के बच्चियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया

आयोजित समर कैंप में संस्था के सभी 45 बच्चों संग सभी प्रशिक्षकों नगीना पांडे,सीमा गौड़,वर्षा जायसवाल,शिवम पांडे व संस्था के पदाधिकारियों में रेखा चौरसिया ,उमा जायसवाल,बिना चौरसिया,ऋत्विक जायसवाल,सोनू रिजवी,आकाश साहनी सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 64
Users This Year : 23760
Total Users : 36353
Views Today : 191
Total views : 71457