सुबह 6 बजे ही सुल्तानपुर पहुंचे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, घर-घर जाकर सुनीं जनसमस्याएं

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

जनता के बीच अपनी सक्रिय कार्यशैली और सहज उपलब्धता के लिए पहचान रखने वाले वाराणसी कैंट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव रविवार को प्रातः 6 बजे ही रामनगर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर पहुंच गए। उन्होंने गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।

सुबह-सुबह गांव में विधायक के पहुंचने से उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। कई परिवारों ने उन्हें अपने घर आमंत्रित कर चाय, दाल एवं रोटी खिलाकर स्नेह व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव उन्हें जनप्रतिनिधि कम और परिवार के सदस्य अधिक प्रतीत होते हैं।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

ग्रामीणों ने यह भी अवगत कराया कि पूर्व में गांव के कई बिजली पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटें हट जाने से रात्रि के समय आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर विधायक ने तुरंत नए प्रस्ताव के माध्यम से आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए तथा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैंट विधानसभा के प्रत्येक गांव और मोहल्ले के विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज मौर्य, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रितेश राय, बसंत लाल मौर्य, ऋषभ सिन्हा, दशरथ सेठ, संता चौहान, कल्लू सोनकर, राजू गुप्ता, पंकज गुप्ता, पन्ना साहू, कल्लू भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई