गाज़ीपुर –
दिनांक 30/05/2026 को वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा डॉ0 ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत बिंदु होटल के सामने हुई हत्या की घटना के संबंध में घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं मीडिया को वीडियो बाइट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
शुक्रवार रात्रि लगभग 11 बजे विनीत राय निवासी अष्टभुजी कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के सम्बन्ध में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। व मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उचित वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं संबंधित अधिकारियों को साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266