दिनांक 30.05.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कविरामपुर मोड़ के पास से मु0अ0सं0 170/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त किशन विश्वकर्मा उर्फ प्रिन्स पुत्र लालजी विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरेमा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 25.05.2026 को अपहृता मुंबई के बसई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली थी। जीआरपी द्वारा उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर थाना बड़ागांव पुलिस को सूचना दी गई।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना बड़ागांव पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
किशन विश्वकर्मा उर्फ प्रिन्स पुत्र लालजी विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरेमा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*
1. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0का0 पूजा कुमारी, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।









Users Today : 206
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today : 307
Total views : 55908