सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह की तत्परता से नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, डेढ़ किलो गांजा बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी में सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह की सक्रियता और सटीक रणनीति से एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार करते हुए सीओ गौरव कुमार सिंह ने एक और रैकेट का भंडाफोड़ किया है

ऐसे मिली सफलता
सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चितईपुर थाना क्षेत्र के आदित्य नगर, सुंदरपुर में एक जनरल स्टोर की आड़ में काफी समय से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए सीओ गौरव कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए तत्काल एक्शन लिया।

तुरंत कार्रवाई के निर्देश
सीओ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में चितईपुर पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। पुलिस की सतर्कता से आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बरामदगी और गिरफ्तारी
तलाशी के दौरान लगभग 100 पुड़िया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब डेढ़ किलो है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुकानदार का नाम अजीत कुमार है जो मौके से मिला है

सीओ की कार्यशैली की सराहना
स्थानीय लोगों ने सीओ भेलूपुर गौरव कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की है। मुखबिर तंत्र को मजबूत कर और सूचना पर तुरंत एक्शन लेकर उन्होंने साफ संदेश दिया है कि भेलूपुर सर्किल में नशे का अवैध धंधा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उनकी अगुवाई में लगातार हो रही कार्रवाइयों से अपराधियों में खौफ का माहौल है।चितईपुर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की उम्मीद है मौके पर मिला अजीत कुमार जो बलिया का निवासी है

 

रिपोर्ट राधिका तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई