जौनपुर
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जेल प्रशासन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कारागार में अचानक निरीक्षण एवं छापेमारी कर प्रशासनिक महकमे में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। इस कार्रवाई से जिला कारागार में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में कानून व्यवस्था के प्रति नई प्रतिबद्धता और उत्साह देखने को मिला।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, कैदियों की सुविधाओं तथा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।
पुलिस अधिकारियों ने भी इस कार्रवाई को जनहित और सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे औचक निरीक्षण अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से आमजन में विश्वास बढ़ा है। कि कानून का राज सर्वोपरि है। और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन पूरी तरह गंभीर है।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संदेश
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है। कि जौनपुर प्रशासन जनहित, सुरक्षा और पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिला कारागार में हुई इस औचक छापेमारी ने यह स्पष्ट कर दिया है। कि शासन की निगाह हर व्यवस्था पर है। और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503