सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। चक्रवाती हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक आए आंधी तूफान के कारण कई मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में विशालकाय पेड़ गिर गए।
इसी क्रम में कस्बे में एक विशाल नीम का पेड़ गिर जाने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं पेड़ की टहनीयो के तारों पर गिरने के कारण सकलडीहा कस्बे में 10 घंटे तक बिजली बाधित हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से कई बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे समस्याएं और भी जटिल हो गई।
समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की टीमें कटर मशीनों की मदद से सड़कों से मलबे और पेड़ों को हटाने में जुटी हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर टूटे खंभों और तारों को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। चर्चा के दौरान बिजली विभाग के बिजली अधिकारियों के मुताबिक, आपूर्ति को पूरी तरह बहाल होने में कुछ और घंटों का समय लग सकता है।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503