सकलडीहा चंदौली
संसाधनों की भारी कमी के बावजूद बिजली कर्मचारी जान जोखिम में डालकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। भीषण गर्मी और खराब मौसम के बीच जिले में बिजली संकट गहरा गया है। ऐसे में बिजली विभाग के लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारी बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (जैसे ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट और सीढ़ी) के ही फॉल्ट ठीक कर रहे हैं। बुनियादी संसाधनों के अभाव में भी कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं, ताकि जनता को बिना रुकावट बिजली मिल सके।
जहा कर्मचारी बिना सुरक्षा गियर के ऊंचे खंभों और ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने को मजबूर हैं। नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर कर्मचारियों ने बताया कि स्थानीय सब-स्टेशनों पर नए तार, इंसुलेटर और जरूरी टूल किट की भारी किल्लत है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग जल्द से जल्द बिजली चालू करने का दबाव बना रहे हैं। कई क्षेत्रों में कर्मचारी अपने पैसों से वाहनों में ईंधन डलवाकर फॉल्ट वाली जगहों पर पहुंच रहे हैं। बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी उन्हें जरूरी संसाधन नहीं मिल रहे हैं। यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी।
इसके बावजूद, जनहित को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जहां निरीक्षण के दौरान कस्बे में टूटी हुई सीधी के सहारे बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा था वहीं कर्मचारियों ने बताया कि यह डीबी ग्राम सभा से मांगी गई है विभाग द्वारा बहुत ही काम उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503