चन्दौली नियमताबाद
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की श्रेणी के अन्तर्गत आकांक्षी जनपदो के अन्तर्गत जनपद चन्दौली को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त घोषित कराया जाना है। इसी क्रम में जनपद चन्दौली को ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु प्रस्ताव पारित करने के क्रम शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार नियमताबाद में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें नियमताबाद के 11 ग्राम पंचायत , कुण्डलिया , घूरो , नरैना , धपरी , रोहड़ा , कुढकला , गुवास , चन्द्रखा , सरने , बौरी , हसनपुर , को बाल श्रम मुक्त घोषित किये जाने हेतु ‘‘ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति‘‘ द्वारा अनुमोदित किया गया।

बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्र प्रकाश स्वागत करते हुए , शासन की मंशा के अनुरूप बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया व ब्लाक नियमताबाद के 11 ग्राम पंचायत ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक कराकर ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जा चुका है, इसके विषय में सभी को अवगत कराया गया व सभी 11 ग्राम पंचायतों को ब्लाक बाल कल्याण संरक्षण समिति में अनुमोदित करने के लिये प्रस्ताव किया गया।
संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान एवं श्रम विभाग द्वारा प्रतिनिधित्व कर रहे गणेश विश्वकर्मा द्वारा उक्त सभी पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा अनुमोदित प्रारूप, ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति बैठक कार्यवृत्त व सम्बंधित सभी दस्तावेज को ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त ग्राम पंचायतों को बालश्रम मुक्त घोषित किये जाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, जिससे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। साथ ही, सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा यह निर्णय लिया गया कि समिति के सदस्य नियमित रूप से बैठक कर प्रगति की समीक्षा करेंगे एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। सहायक विकास अधिकारी महोदय द्वारा उक्त सभी ग्राम पंचायत में 6-14 वर्ष के सभी बच्चे स्कूल में हो इसके समीक्षा व निगरानी ग्राम स्तर पर ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति द्वारा नियमित की जायें इसके लिये दिशानिर्देश किया गया।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे मिलकर अपने ग्राम को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और 12 जून तक विकासखण्ड नियमताबाद के 11 पंचायत के साथ साथ जनपद चन्दौली के कुल 66 ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाएंगे व गांव में प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सभी सदस्यों के सर्वसहमति से ग्राम पंचायत कुण्डलिया , घूरो , नरैना , धपरी , रोहड़ा , कुढकला , गुवास , चन्द्रखा , सरने , बौरी , हसनपुर को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभी पंचायत के प्रधान व सचिव बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम स्तर पर ग्राम बाल कल्याण संरक्षण समिति के द्वारा बाल श्रम की निगरानी की जायेगी।
बैठक के दौरान मधुरमा सिंह CDPO, राकेश कुमार सिंह बाल कल्याण पुलिस अधिकारी , राजेश विश्वकर्मा , संजय कुमार , व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से गणेश प्रसाद विश्वकर्मा और देवेंद्र कुमार , नरायन उपस्थ्ति रहे !











Users Today : 18
Users This Year : 16734
Total Users : 29327
Views Today : 21
Total views : 58102