लेडी सिंघमों और जांबाज अधिकारियों के नेतृत्व में अपराधियों में खौफ

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी इन दिनों पुलिस का मानवीय और सख्त चेहरा एक साथ देखने को मिल रहा है। गोमती जोन की डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, तथा वरुणा जोन की आईपीएस ‘लेडी सिंघम’ मानसी दहिया और एडीसीपी ‘दबंग’ लिपि नगायच की सक्रियता ने वाराणसी की जनता में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। ये अधिकारी न केवल जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, बल्कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निवारण कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत बना रहे हैं।

 

वहीं, बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकांड मामले में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की टीम लगातार दबिश देकर हत्यारों की घेराबंदी कर रही है। इसी कड़ी में मृतक मनीष सिंह की पत्नी ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई।

पुलिस कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि न्याय जरूर मिलेगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस की इस तेज-तर्रार कार्यप्रणाली से अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम जनता इन अधिकारियों की मुक्त कंठ से सराहना कर रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई