सैयदराजा (चंदौली) वन विभाग चंदौली रेंज के “सेवा पखवाड़ा” के तहत् रविवार को विकास खण्ड बरहनी अंतर्गत ग्राम सभा लोकमनपुर में क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सौ पौध लगाकर जल जीवन हरियाली का सन्देश दिया।
उन्होंने सभी ग्रामवासियो से अपील किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है सभी लोग अपने घरों औऱ बाग में कम से कम एक पौध लगाकर राष्ट्रीय अभियान को सफल बनायें और उसका संरक्षित करें। चूंकि मानव जीवन में पौधरोपण का विशेष महत्व है। जिससे आने वाले दिनों में हरियाली आ सके एवं पर्यावरण मे शुद्ध वातावरण में जीवन यापन कर सके। सभी लोगों को पौधों से मनुष्य के जीवन एवं पौधरोपण से कई प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है। जो मानव जीवन के लिए नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर रामप्रकाश मौर्य क्षेत्रीय वनाधिकारी, छविनाथ त्रिपाठी उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, देवी कुमार सिंह उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पुनीत कुमार वन दरोगा, प्रभात कुमार, विपिन सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजपा,रामसागर सिंह प्रधान, शिवम् सिंह, रमेश विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य , वीरेन्द्र सिंह, बेचन विश्वकर्मा,सचिन सिंह,गुरू प्रसाद, संदीप सिंह सहित काफी संख्या में साम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 70
Users This Year : 19681
Total Users : 32274
Views Today : 163
Total views : 64046