खाद्य विभाग की सख्ती: आदमपुर और हरशोस की आइसक्रीम इकाइयों में छापा, संदिग्ध गुणवत्ता पर कारोबार बंद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

ग्रीष्म काल के दृष्टिगत जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित सचल दल द्वारा आदमपुर स्थित संदीप पटेल की आइसक्रीम कारखाने एवं हरशोस में स्थित काशी अमृत आइस क्रीम विनिर्माण इकाई मालिक चंदन कुमार की उपस्थिति में किया गया।

मौके पर खाद्य कारोबार कर्ताओं द्वारा खाद्य कारोबार संबंधित खाद्य पंजीकरण नहीं होना बताया और निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ आइसक्रीम की गुड़वक्ता पर संदेह के आधार पर दोनो प्रतिष्ठानों से आइस क्रीम का नमूना नियमानुसार जांच हेतु लिया गया है।

दोनों खाद्य प्रतिस्थानों को तत्काल खाद्य कारोबार बंद करने एवं खाद्य पंजीकरण के पश्चात ही खाद्य कारोबार करने का निर्देश दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर, पंकज कुमार यादव, रामचरण यादव शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई