चंदौली चहनिया
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंहके नेतृत्व में दिनांक 27.05.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बलुआ पम्प कैनाल के पास से 372 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त रविकान्त तिवारी पुत्र स्व0 कैलाशनाथ तिवारी निवासी महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0-148/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु गांजा बेचने का कार्य करता है। अभियुक्त ने बताया कि उसे गांजा एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, किन्तु उसका नाम-पता उसे ज्ञात नहीं है।










Users Today : 16
Users This Year : 23807
Total Users : 36400
Views Today : 19
Total views : 71516