सात साल बाद गूंजी किलकारी: मधुपुर में आकांक्षा की कोख से जन्मा चिराग, दो बेटियों के बाद जन्मे लाल से गांव में जश्न, दादा-दादी ने बांटे लड्डू – ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली चहनिया

क्षेत्र के मधुपुर गांव में गुरुवार को सात साल के इंतजार के बाद खुशियों ने दस्तक दी। गांव निवासी आकांक्षा देवी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में उत्सव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा देवी का मायका जमालपुर में है। सात वर्ष पूर्व उनकी शादी मधुपुर निवासी आकाश कुमार पुत्र बीरेंद्र राम से हुई थी। दंपती की पहले से दो बेटियां हैं।

गुरुवार सुबह स्थानीय अस्पताल में आकांक्षा ने बेटे को जन्म दिया। नर्स द्वारा “बधाई हो, बेटा हुआ है” कहते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नवजात के दादा भावुक होकर बाजार से लड्डू ले आए और अस्पताल में बांटे। उन्होंने कहा, “आज वंश का चिराग आया है।” दादी ने पोते को गोद में लेकर कहा, “दोनों पोतियां लक्ष्मी हैं और ये लल्ला कुल का दीपक है।” पिता की आंखें भी खुशी से छलक पड़ीं।

जेठ-जेठानी ने वीडियो कॉल कर रिश्तेदारों को नवजात का चेहरा दिखाया। घर में दोनों बड़ी बहनें नन्हे भाई को पाकर बेहद खुश हैं।

खुशी के इस मौके पर गांव के प्रतिष्ठित समाजसेवी रामभजन मौर्या भी बधाई देने पहुंचे। नवजात को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा, “बिटिया रानी पहले से ही घर की रौनक थीं, अब लल्ला के आने से यह परिवार पूरा हो गया। सात साल की तपस्या के बाद भगवान ने सुन ली। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बच्चा दीर्घायु हो, स्वस्थ रहे और अपने मां-बाप व गांव का नाम रोशन करे। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं, पर एक मां की सूनी गोद भरना सबसे बड़ा सुख है। पूरे गांव की दुआएं इस बच्चे के साथ हैं।”

रामभजन मौर्या गांव के सक्रिय समाजसेवी माने जाते हैं। सुख-दुख में हमेशा गांव वालों के साथ खड़े रहते हैं।

इस खुशी के पल में प्रदीप मौर्या, महेंद्र सिंह (कोटेदार), लोकेश कुमार भारती ,सूफी खान आदि ग्रामवासियों ने भी नवजात शिशु को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

परिजनों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटा-बेटी दोनों ही परिवार की शान होते हैं।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई