वहीं स्थानांतरित होकर फूलपुर थाना प्रभारी बने इंस्पेक्टर राजीव सिंह को लोगों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। क्षेत्रीय जनता, पुलिसकर्मियों और शुभचिंतकों ने दोनों अधिकारियों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।
इंस्पेक्टर राजीव सिंह के कार्यशैली, व्यवहार और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के प्रयासों को लोगों ने याद करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखीं।
वहीं नवागत थाना प्रभारी अतुल सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र में अपराध और अव्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
दोनों थाना प्रभारियों ने अपना-अपना चार्ज संभालते हुए नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर थाना परिसर में आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।










Users Today : 16
Users This Year : 23807
Total Users : 36400
Views Today : 19
Total views : 71516