पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 27.05.2026 को पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन, सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ एवं थाना प्रभारी, सारनाथ द्वारा मय पुलिस बल के साथ थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की गई। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व पीस कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909