PPS से IPS बनने की दौड़ तेज: 29 अफसरों की किस्मत का फैसला अगले महीने, 2001 बैच तक पहुंचे प्रमोशन के पंख!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 29 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में प्रोन्नति मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार और डीजीपी मुख्यालय की ओर से इन अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया गया है। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद अगले महीने तक प्रमोशन का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में आईपीएस कैडर की 29 रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। नियमानुसार रिक्त पदों के मुकाबले तीन गुना अधिक अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे गए हैं। इसी कारण वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के साथ-साथ 2001 बैच के कुछ अधिकारियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

अब यूपीएससी इन अधिकारियों के सेवा अभिलेख, गोपनीय प्रविष्टियां (ACR) तथा उनके खिलाफ लंबित जांचों का परीक्षण करेगा। किसी प्रकार की आपत्ति न होने पर विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में यूपीएससी के अधिकारियों के अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह भी शामिल होंगे।

डीपीसी की संस्तुति के बाद गृह मंत्रालय अंतिम नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके बाद चयनित पीपीएस अधिकारी आधिकारिक रूप से आईपीएस कैडर में प्रोन्नत हो जाएंगे।

प्रस्तावित अधिकारियों में शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव,

डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप Singh, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई