राजनीतिक गलियारों से आ रही बेहद पुख्ता खबरों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की जल्द ही देश की सक्रिय राजनीति में वापसी हो सकती है।चर्चा है कि वे जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश के रास्ते देश के अगले शिक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं।
सूत्र बता रहे हैं कि पूर्वांचल में भाजपा को भूमिहार सियासत को मजबूती से थामने वाले एक बड़े चेहरे की तलाश है। विपक्षी खेमे में अजय राय,अतुल राय और राजीव राय जैसे दिग्गज भूमिहार नेताओं की मौजूदगी ने भाजपा के सामने एक चुनौती खड़ी कर रखी है।ऐसे में छात्र राजनीति से निकले कद्दावर नेता मनोज सिन्हा की यूपी की सियासत में कमी साफ खल रही है।
बताते हैं कि सिन्हा की वापसी पूर्वांचल में समीकरणों को पूरी तरह पलटने का मादा रखती है।सूत्रों की मानें तो अगले कुछ महीनों में मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार होना तय है। 2027 के यूपी चुनाव को देखते हुए 2026 में ही इस फेरबदल को कार्यरूप दिया जा सकता है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 3
Users This Year : 23945
Total Users : 36538
Views Today : 3
Total views : 71819