मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.05.2026 को उप-निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से एक अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ मन्नू यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी चुनार सेटेलमेन्ट एरिया सद्दोपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय कारतूस बरामद किया गया ।
उक्त के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-227/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909