गाजीपुर।
पीजी कालेज गाजीपुर के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राकेश वर्मा की नवीन पुस्तक का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कालेज परिसर में किया गया, जिसमें शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही।
विमोचन अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, “डॉ. राकेश वर्मा की यह पुस्तक समाजशास्त्र की दृष्टि से बेहद प्रासंगिक और विचारोत्तेजक है। इसमें ग्रामीण संरचना, सामाजिक परिवर्तन और आधुनिक मूल्यों के बीच के द्वंद्व को बहुत ही गहराई से समझने का प्रयास किया गया है। ऐसे शोधपरक कार्य न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं बल्कि छात्रों में सामाजिक जागरूकता भी पैदा करते हैं।”
डॉ. राकेश वर्मा ने प्राचार्य महोदय का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि पुस्तक में किए गए शोध में उनके मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में समसामयिक सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समाज की बदलती संरचना और मूल्यों के ह्रास-उत्थान पर आधारित विस्तृत अध्ययन शामिल है।
इस अवसर पर प्राचार्य ने अन्य शिक्षकों से भी संवाद किया और महाविद्यालय में शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस प्रकाशन को स्थानीय शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है, जो युवा पीढ़ी को समाज की जड़ों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।











Users Today : 26
Users This Year : 23817
Total Users : 36410
Views Today : 34
Total views : 71531