चन्दौली सकलडीहा,
सकलडीहा रजवाहा के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सुबह शाम सैकड़ो लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। इससे दर्जनों उपभोक्ताओ के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराये जाने की मांग उठाया है।
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में जल निगम की एक मात्र पानी टंकी से सकलडीहा,टिमिलपुर,नागेपुर,सिरोहुपुर,ईटवा,तेन्दुई सहित अन्य गांव के हजारों उपभोक्ताओं के घर पेयजल आपूर्ति होती है। सकलडीहा रजवाहा के समीप जल निगम की मेन पाइप टूट गयी है।
जिससे सुबह शाम हजारों लीटर पेयजल पानी रजवाहा में बह रहा है। जिसके कारण इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में उपभोक्ता पेयजल की समस्या से परेशान है। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत हर गांवों में पेयजल टंकी बनाया जाना है। लेकिन बीते दो सालो से गांवों में टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। टिमिलपुर में प्रथम ट्यूववेल का कनेक्शन नहीं होने पर पानी आपूर्ति करने में घंटों समय लग जाता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव,गोलू यादव,इम्तियाज अहमद ने विभागीय अधिकारियो से टूटी पाइप की मरम्मत और प्रथम ट्यूववेल का कनेक्शन जोड़ने की मांग किया है।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 54
Total views : 71551