चन्दौली सकलडीहा,
आगामी 28 मई केा बकरीद का पर्व है। इसको लेकर रविवार को कोतवाली में ग्राम प्रधान और मुस्लीम बंधुओं की संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील किया गया। इस दौरान शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
सकलडीहा केातवाली अर्न्तगत ईदगाह नौरंगाबाद, ईदगाह नईबाजार,डेढ़गांवा,खेार,बथावर,तेनुवट और सकलडीहा कस्बा में बकरीद की नमाज सुबह सात बजे से अदा किया जायेगा।इसके बाद बकरीद की पर्व को लेकर कुर्बानी की प्रक्रिया होती है। कुर्बानी को लेकर शासन की ओर से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रूप से रोक है।
इसके अलावा बकरे की कुर्बानी के बाद अवशेष को ईधर उधर नही फेंकने का निर्देश है। शांति समिति के बैठक में कोतवाली पुलिस ने शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए शांति पूर्वक और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील किया। अंत में किसी प्रकार की अफवाह या सोशल मिडिया पर अनावश्यक रूप से भ्रामक सूचना प्रकाशित नहीं करने को बताया है।
इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश दूबे,नंदलाल मिश्रा,कौशलेन्द्र मिश्र,दिनेश राम,राणा यादव,ग्राम प्रधान संतोष यादव,मुस्ताक अहमद, अज्जूरर्हमान,अनिश अहमद,जलील अंसारी,मौलाना मुहम्मद शौकत अली,बदरूद्दीन,इस्तियाक अहमद,जमील अहमद,सुनील सिंह,अजीज अंसारी सहित अन्य रहे।









Users Today : 19
Users This Year : 15586
Total Users : 28179
Views Today : 21
Total views : 55929