चंन्दौली बबुरी
सबस्टेशन पर बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया अवगत करना है कि दिनांक 22/05/2026 को विद्युत वितरण खण्ड चंन्दौली के अंतर्गत 33/11 के॰वी॰ विद्युत उपकेंद्र बबुरी पर रात्रि में आपात कालीन कटौती के कारण क्षेत्रीय जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं विद्युत आपूर्ति बंद कराने कि घटना से क्षेत्र विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुए वह क्षेत्रीय जनता द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए यह मांगा की गई कि रोस्टीग के अंतर्गत कि जा रही रात्रि कटौती को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए उनके द्वारा यह भी मांग कि गई कि रात्रिकालीन के स्थान पर रोस्टीग के निर्धारित समय को दिन के समय में समायोजित किया जाए एवं रात्रि में निर्बाध बिधुत आपूर्ति प्रदान कि गयी ।
अंत जनता कि मांग पत्रको संलग्न करते हुए आपसे यह सादर अनुरोध है कि यथा संभव चंन्दौली जनपद को रात्रि में निर्बाध बिधुत आपूर्ति प्रदान किया जाय व दिन के समय रोस्टीग करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें । बबुरी क्षेत्र में बेलगाम कटौती के विरुद्ध आपूर्ति सारणी परिवर्तन कर बिजली दिए जाने हम सभी बबुरी जनपद चंन्दौली (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र के लगभग नब्बे गांव ग्रामीण सविनय निवेदन विदित कराते हैं कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीणजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
किसानों के हितों में कार्य करने वाली सरकार द्वारा इसी बबुरी फिडर से क्षेत्र में निर्माणाधीन अपोलो फैक्ट्री के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली दी जाती है । जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अनियंत्रित कटौती कि जाती है। विभाग द्वारा बताया जाता है कि क्षेत्र को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति कि जाती है जब कि बबुरी क्षेत्र में 10 घंटे से ज्यादा आपूर्ति ज्यादा आपूर्ति नहीं कि जाती है।
विभाग के कर्मचारी बिजली की आपूर्ति केवल कागजों पर कर के कोरम पूरा कर रहे है । क्षेत्र में रात के समय दस से बीस मिनट बिजली देकर कई घंटों तक कटौती कटौती कि जाती है जिसके कारण ग्रामीण उमस भरी रात में जाग जाग कर रात बिताने को विवश है । क्षेत्र वासियो वह बाजार बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को विवश हुए सौकणो लोगों रात्रिकालीन बिजली कटौती से बबुरी क्षेत्र के लोग बेहाल है
बबुरी कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में घंटों बिजली गायब रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि रात में बिजली कटने के बाद घरों में लगे कूलर और पंखे शोपीस बनकर रह जा रहे हैं, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दिनभर की गर्मी के बाद रात में बिजली कटौती होने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है।
बिजली न रहने से लोगों को मच्छरों और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।देर रात तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है, जिससे लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
कस्बे के लोगो ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी आम जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। अधिकारी एसी कमरों में बैठकर व्यवस्था संभाल रहे हैं, जबकि आम लोग गर्मी से बेहाल हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। लोगो के कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। रात में अचानक बिजली कट जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं इनवर्टर जवाब देने लगे हैं और लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है।
क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द व्यवस्था में सुधार कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता आंदोलन करने को मजबूर जेई विनोद यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया पैसा लेकर तार जोड़ वाते है मौके पर भी नहीं मिलते है लाइन कटने पर कहते हैं कि चंन्दौली से लाइट टटी है बबुरी क्षेत्र में अपोलो फैक्ट्री को 24 घंटे लाइन दिया जाता है इनके द्वारा होगी।
महेंद्र सेठ श्रीप्रकाश सोनिया अरूण कुमार पाठक भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह बबुरी पावर हाउस पहुंचे अधिकारियों की लगाई फटकार पावर हाउस पर लगाया ताला भाजपा नेता संतोष जायसवाल भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी आलोक तिवारी जितनाराण सिंह उमेश बाबा गजेन्द्र सिंह अंकुर सिंह प्रितम सिंह बब्लू सिंह संजय सिंह विमल सिंह मुरारी सिंह धर्मेन्द्र सिंह विजय सिंह निरज सिंह शुभम सिंह आदि मौजूद
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909