बड़गाँवा में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री जमा खान, छात्र राजनीति से बताया पुराना जुड़ाव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

खबर यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत शहाबगंज ब्लॉक के बड़गाँवा गांव से है, जहां शुक्रवार की शाम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बड़गाँवा के प्रधान गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू के आवास पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मंत्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। मंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंत्री जमा खान ने कहा कि उनका इस क्षेत्र से पुराना जुड़ाव रहा है। छात्र राजनीति के समय से ही उनका यहां आना-जाना रहा है और करीब 20 वर्षों से इस क्षेत्र एवं यहां के लोगों से आत्मीय संबंध बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां उनके समाज के लोग भी रहते हैं, जिससे यह संबंध और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि वे एनडीए सरकार का हिस्सा हैं और जब भी क्षेत्र को उनकी आवश्यकता होगी, वे हमेशा लोगों के साथ खड़े मिलेंगे। नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर मंत्री ने कहा कि खेलों में सभी धर्म और समाज के लोग एक साथ भाग लेते हैं, जो सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में सपा नेता टोनी खरवार, ग्राम प्रधान बड़गाँवा गुलफाम अहमद मिक्कू, प्रधान सजाउद्दीन, मुर्तबाक खान, तनवीर खान, गब्बर यादव, हारुन रशीद, शाकिब सिद्दीकी, आकिब अहमद, महताब, आमिर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन गुलफाम अहमद मिक्कू ने किया।

 

रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई