चौबेपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पुलिस ने मौके से 23 वाहन किए सीज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चौबेपुर।

क्षेत्र में में अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर नितिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी कर 21 ट्रैक्टर, एक जेसीबी, एक स्कॉर्पियो समेत कुल 23 वाहनों को सीज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टर लावारिस हालत में मिले, जबकि कई वाहनों पर बालू और मिट्टी लदी मिली। प्रशासन के अनुसार पकड़ी गई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल खनन माफिया अधिकारियों की रेकी के लिए कर रहे थे।एसडीएम नितिन सिंह ने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई