“हाईवे/सड़क पर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड एवं अव्यवस्थित यातायात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” — पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद एवं कछवां रोड तक स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड एवं दुकानों को तत्काल हटवाने तथा प्रमुख चौराहों एवं तिराहों को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
लहरतारा अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड, सड़क किनारे खड़ी बसों एवं अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बौलिया तिराहे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर खड़ी बसों, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के कारण बाधित यातायात व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मोहनसराय, मातलदेई कट एवं सर्विस लेन पर विपरीत दिशा से संचालित वाहनों, अवैध अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित यातायात पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नियमित ड्यूटी लगाकर सघन चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लग रहे जाम एवं दुर्घटनाओं पर गंभीरता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी मिर्जामुराद एवं चौकी प्रभारी कछवां रोड को अतिक्रमणकारियों एवं अव्यवस्थित वाहनों पर सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
हाईवे किनारे खड़े वाहनों एवं विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा प्रभावी कार्रवाई एवं नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जनपद में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट, रांग साइड एवं अवैध रूप से परिवर्तित नंबर प्लेट वाले वाहनों पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
सड़क सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कुल 27 वाहन सीज़ किए गए तथा 681 वाहनों का चालान करते हुए कुल 13,35,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही 05 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 22.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद एवं कछवां रोड तक व्यापक स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग एवं अव्यवस्थित यातायात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
तथा आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड एवं दुकानों को तत्काल हटवाने तथा प्रमुख चौराहों एवं तिराहों को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए। लहरतारा अंडरपास के नीचे सड़क किनारे खड़ी बसों एवं अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बौलिया तिराहे, मोहनसराय, मातलदेई कट एवं सर्विस लेन पर विपरीत दिशा से संचालित वाहनों, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के कारण बाधित यातायात व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित चेकिंग एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लग रहे जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीरता व्यक्त करते हुए
थाना प्रभारी मिर्जामुराद एवं चौकी प्रभारी कछवां रोड को अव्यवस्थित वाहनों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 27 वाहनों को सीज़, 681 वाहनों का चालान तथा 13,35,000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित करते हुए 05 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन सुश्री नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार श्रीवास्तव व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909