पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, ग्रामीण विकास पर जताई चिंता

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में देरी होने से गांवों के विकास कार्य प्रभावित होंगे और पंचायती राज व्यवस्था कमजोर पड़ेगी।

इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी और उनका सपना गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना था।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि चुनाव में अनावश्यक देरी हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति रुक जाएगी और जनता को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि “राजीव गांधी का स्पष्ट मानना था कि भारत की असली ताकत गांवों में बसती है। गांवों का विकास ही देश के समग्र विकास का आधार है। ऐसे में पंचायत चुनाव समय से होना बेहद आवश्यक है।”

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल, जैनेंद्र पांडेय उर्फ मिंटू, संतोष चौबे, मु. अब्दुल फैज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजय कुमार सोनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई