चंदौली
जनपद के शहाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बड़गाँवा गांव में आज बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत में प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम मोहम्मद के नेतृत्व में उनके आवास पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम आज शाम 8 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रधान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सौहार्द एवं जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा किए जाने की भी संभावना है।
प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू ने बताया कि मंत्री के स्वागत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।









Users Today : 0
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today :
Total views : 55908