महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बरेका शॉप फ्लोर पहुँच कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण कर फायर सेफ्टी एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यस्थलों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, संरक्षा संसाधनों तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उनकी कार्यक्षमता एवं तत्परता का जायजा लिया।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बरेका में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से क्रियाशील एवं अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है।

पंत ने फायर सेफ्टी उपकरणों के नियमित निरीक्षण, समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने तथा कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यस्थलों पर संरक्षा ,स्वच्छता, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको अरविंद कुमार जैन, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप महाप्रबंधक सागर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सुरक्षित कार्य संस्कृति एवं संरक्षा सतर्कता ही किसी भी औद्योगिक संगठन की सफलता का आधार है तथा बरेका संरक्षा मानकों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई