वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, कचहरी क्षेत्र में पार्किंग नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को उन्होंने सर्किट हाउस से कचहरी चौराहा तक भ्रमण कर पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पार्किंग स्थलों पर लागू कलर कोडिंग व्यवस्था की गहन जांच की गई और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित कलर कोडिंग व्यवस्था का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

पुलिस कमिश्नर ने संबंधित एसीपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि पार्किंग स्थलों की नियमित निगरानी की जाए तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान पार्किंग ठेकेदार को भी कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी वाहन केवल निर्धारित कलर कोडिंग वाले स्थानों पर ही खड़े कराए जाएं, अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा अधिकारियों को नए पार्किंग स्थलों के बारे में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें और शहर में व्यवस्थित यातायात संस्कृति विकसित हो सके।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई