लोहता / काशीविद्यापीठ
लखमीपुर गांव स्थित सरदार पटेल स्वाभिमान स्थल के प्रांगण में बुधवार की शाम आदर्श गांव ककरहिया के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग जुटे। मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह को गमछा व माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जंगबहादुर पटेल, भानू शंकर पटेल, विपिन पांडेय, आलोक पांडेय, जर्मन पटेल, विजय जायसवाल सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग व युवाओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रही। सरदार पटेल स्वाभिमान स्थल पर हुए इस आयोजन से पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909