इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

कपसेठी थाना क्षेत्र निवासी अनिल सिंह नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सिंह को पेट में समस्या होने के कारण बीते कल उपचार हेतु रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

परिजन नयन सिंह का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते उचित इलाज और देखरेख नहीं की गई। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज की हालत को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते अनिल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अनिल सिंह को पेट दर्द और अन्य शारीरिक समस्याओं की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती और सही समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। इसी वजह से युवक की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में जुट गई। माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि यदि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दी जाती है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज को लेकर पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —