लेडी सिंघम का एक्शन पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी करने वाला हिस्ट्रीशीटर और साथी गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सोशल मीडिया पर असलहे के बल पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही, वाराणसी पुलिस ‘लेडी सिंघम’ कही जाने वाली डीसीपी गोमती जोन नीतू काद्दयान ने सख्त रुख अख्तियार कर।

उनके त्वरित निर्देश पर सिंधोरा थाने की पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी और थाने के शातिर हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ गोलू उपाध्याय (28) को उसके साथी शनि सिंह (24) के साथ गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी नीतू काद्दयान के इस त्वरित और कड़े एक्शन ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लेडी सिंघम की यह बड़ी कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई