गोरखपुर
2015 बैच के पीसीएस अधिकारी जय प्रकाश को शासन ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए गोरखपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात किया है। सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने 2 जुलाई 2025 को पदभार संभाला था।
जय प्रकाश की पहचान एक कर्मठ, अनुशासित और निष्ठावान अधिकारी के रूप में की जाती है। अपर आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी, जिसके चलते शासन ने उन्हें और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर नियुक्त किया है।
नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद जय प्रकाश ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व व वित्तीय कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संकेत दिया कि राजस्व वसूली, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गोरखपुर में उनकी तैनाती को प्रशासनिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है और उनसे बेहतर कार्यप्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।









Users Today : 7
Users This Year : 15574
Total Users : 28167
Views Today : 8
Total views : 55916