वाराणसी।
दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन विकास कार्य को आगे बढ़ाने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी पूरा सम्मान करेगा।
के.के. सिंह के मुताबिक, दालमंडी रोड चौड़ीकरण योजना की जद में कुल 181 भवन आ रहे हैं, जबकि 6 धार्मिक स्थल भी प्रभावित होंगे। इनमें एक मस्जिद भी शामिल है, जिसे सार्वजनिक सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल माना गया है।
उन्होंने कहा, “यदि मस्जिद के लिए दूसरी जगह जमीन चिन्हित की जाती है और वक्फ बोर्ड जमीन उपलब्ध कराता है, तो प्रशासन वहां नई मस्जिद निर्माण कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर संबंधित पक्ष मुआवजा चाहता है, तो उस विकल्प पर भी प्रशासन सहमत है।”
प्रशासन के इस बयान के बाद दालमंडी सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि स्थानीय पक्ष इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाते हैं।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276