चन्दौली बबुरी
मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्राचीन काली मंदिर के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्षों पुराने इस मंदिर को अब नगर के सुभाष पार्क के समीप स्थित शनिदेव मंदिर के बगल में स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासन और मंदिर समिति की देखरेख में नए स्थल पर मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
बताया जा रहा है कि रोड चौड़ीकरण के दौरान सड़क की जद में आने वाले धार्मिक स्थल और अन्य निर्माणों को नियमानुसार हटाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राचीन काली मंदिर को भी नए स्थान पर व्यवस्थित तरीके से स्थापित करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही मंदिर में स्थापित मूर्तियों और अन्य पूजन सामग्री को स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार नया मंदिर पहले की अपेक्षा अधिक सुविधायुक्त और विस्तृत बनाया गया है
मंदिर विस्थापन को लेकर प्रशासन मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों के बीच सहमति बनने के बाद कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य और धार्मिक आस्था दोनों को संतुलित रखते हुए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।









Users Today : 206
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today : 307
Total views : 55908