वाराणसी, 16.05.2026
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान के गेस्ट्रोलॉजी विभाग के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग तिवारी की टीम ने खाने की नली में फँसे नकली दाँत को इण्डोस्कोपी विधि से निकालने में सफलता हासिल की है।
एक मरीज 20 दिन से नकली दाँत के सरक कर आहार नाल में चले जाने की वजह से खा नहीं पा रहा था, मरीज ने डॉ. अनुराग तिवारी के ओ.पी.डी. (बहिरंग) में सम्पर्क किया।
डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि एक गेस्ट्रोलॉजी के चिकित्सक के लिए यह सबसे आसान प्रक्रिया होती है कि वो खाने की नली में यदि कोई वस्तु चली जाय तो उसे बड़ी आसानी से निकाल देता है। लेकिन नकली दाँत का खाने की नली मे चले जाने सम्बन्धी केश बिल्कुल अलग था, इस मरीज में नकली दाँत खाने की नली में बुरी तरह फँसा हुआ था, जिसको निकालते समय नली के फटने का भी खतरा था।
डॉ. अनुराग तिवारी और उनकी टीम ने 45 मिनट की कड़ी प्रक्रिया के उपरान्त इस फँसे हुए दाँत को बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक निकाल दिया। चिकित्सकों ने मरीज को दाँत निकालने के 2 घण्टे बाद ही खाना खाने की अनुमति दे दी, मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य एवं संतुष्ट है।
संपर्क सूत्रः
डॉ. अनुराग तिवारी – 7800322490










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276