चन्दौली
राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उ०प्र० एवं प्रभारी मंत्री, चन्दौली (संजीव कुमार गोंड ) का तहसील नौगढ /चकिया का भ्रमण कर विगत दिनों आयी आंधी तूफान के हादसे में अपनी जान गंवा देने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल छेम जाना और उन्हें राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपए का चेक वितरित किया।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने मृतक तीनों परिवारों का सर्वे करा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने की निर्देश दिए।
बीते 13 मई को तेज आए आंधी तूफान में शिकारगंज गांव निवासी गुलाब की दीवाल के गिरने से दबकर मौत हो गई थी, वहीं करवदिया गांव निवासी प्रभावती देवी के ऊपर पेड़ गिरने से उनकी दब कर दर्दनाक मौत हुई थी। इसके साथ ही बोदलपुर गांव निवासी रामकेश यादव के ऊपर कच्ची दीवाल भरभराकर गिर गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी।
प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग,भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने सभी गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि के चार-चार लाख रुपए का चेक वितरित किया।
आंधी तूफान के दौरान करवदिया गांव निवासी मृतक प्रभावती देवी और शिकारगंज गांव निवासी मृतक गुलाब का पूरा मकान तूफान के दौरान जमींदोज हो गया था। जिस पर जिला प्रशासन के निर्देश पर उन्हें अलग से 1 लाख 20 हजार रुपए का गृह अनुदान भी दिया गया।
इससे पूर्व ग्राम मझगावां में आंधी तूफान से हुये क्षति का निरीक्षण व प्रभावित परिवार के मुखिया से मुलाकात किया गया। अजय कुमार पुत्र जामवंत, शांति देवी पत्नी बसंत, रामपूजन पुत्र कन्हैया, गुंजा पत्नी गुड्डु, मुराली पुत्र प्रदेशी, अजियारी पत्नी रामअवध, गीता पत्नी भानुप्रताप से मुलाकत कर कुशलल सिंह जाना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, मोहम्मद आरिफ, बीडीओ विकास सिंह, डॉ कुंदन गोंड़, आशीष पाठक सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276