वाराणसी
गंगा निर्मलीकरण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुसुवाहीं वार्ड 39 के बिंद्रावन स्थित जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। नमामि गंगे के मिशन क्लीन गंगा को लेकर नई पीढ़ी में जागरूकता लाने का प्रयास जारी है।

नमामि गंगे गंगा विचार मंच, 39 बटालियन गंगा टास्क फोर्स व गंगा मित्रों ने विद्यालय में गंगा की धारा को स्वच्छ बनाने हेतु जनजागरण अभियान चलाया। सूबेदार जगदीश चंद्र व जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने हजारों विद्यार्थियों से संवाद किया।
प्रश्नोत्तरी सत्र में ज्ञान गंगा की धारा बही। प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले छात्र- छात्राओं को नमामि गंगे द्वारा टीशर्ट -कैप व कपड़े के झोले देकर पुरस्कृत किया गया।भारत माता के जयकारे व स्वच्छता के नारे बुलंद हुए तो सबका उत्साह कई गुना बढ़ गया।

विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य भरत लाल विश्वकर्मा व प्रधानाचार्य सुरेश विश्वकर्मा ने टीम का अभिनंदन किया। लोकगायिका कंचन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सेना की ओर से औषधीय पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संयोजन गंगा मित्र धर्मेंद्र पटेल ने किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश विश्वकर्मा,पूर्व प्रधानाचार्य भरत राम विश्वकर्मा,सोहन लाल,लालजी,अनिल विश्वकर्मा,शरद विश्वकर्मा, रामजीत राम,प्रभावती देवी,सीमा देवी,बनारसी पटेल,दशरथ यादव,दुर्गा पटेल, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व शिक्षकगण मौजूद रहे।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 36
Total views : 71302