वाराणसी
34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर वाराणसी में दिनांक 11/06/25 से 13/06/2026 तक प्रारंभ हुई 09वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026,का समापन समारोह 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के परेड ग्राउंड में आयोजन सचिव डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी की उपस्थिति में किया गया।

इस प्रतियोगिता में कुल 10 वाहिनियों से 215 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
प्रतियोगिता में जूडो चैंपियनशिप में 36वी वाहिनी रामनगर वाराणसी 4 स्वर्ण 1 रजत से प्रथम स्थान एवं 48वीं वाहिनी सोनभद्र 1.1.1.से द्वितीय स्थान प्राप्त किया
बूसू चैम्पियनशिप में 36वी ने 40अंकों से प्रथम और 48वी वाहिनीं 39 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पेचक सिलाट प्रतियोगिता में 9 गोल्ड 2 रजत 2 कास्य से 34वीं भुल्लनपुर वाराणसी ने प्रथम और 04वी वाहिनी प्रयागराज ने 2.2.2 से द्वितीय स्थान प्राप्त किया
कराटे में 36वीं प्रथम और 39वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
वही ताइकांडो चैंपियनशिप 36वीं वाहिनी 48 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया 42वी वाहिनी ने 12 अंकों से दूसरे स्थान पर रहे।
प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा समस्त वाहिनियों के टीम मैनेजर्स’ से परिचय प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों के इस अच्छे प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मंच से इस प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गयी व प्रतिभागियों के खेल भावनाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर, आई.पी.एस. पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग वाराणसी, आयोजन सचिव/सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन आईपीएस ने विजेता खिलाड़ियों व विजयी टीमों को शील्ड, ‘ट्रॉफी’ एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये।

इस अवसर पर 36वीं वाहिनी के शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, टीम मैनेजर संजय सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, टीम कोच रामअवतार यादव, कोच वीरेंद्र यादव, टीम सलाहकार जयप्रकाश तिवारी समेत 34वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280