प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह शुक्रवार से पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। छह दिनों के इस दौरे में वे यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के अलावा इटली का दौरा करेंगे।
पीएम की यात्रा का उद्देश्य वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाना और आर्थिक सहयोग को विस्तार देना है। प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव यूएई होगा, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर ऊर्जा सहयोग और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद वह 15 से 17 मई तक वे नीदरलैंड में रहेंगे, जहां वह राजा विलेम-अलेक्जेंडर और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मिलेंगे। 17 मई को प्रधानमंत्री स्वीडन पहुंचेंगे। इसके बाद वह नॉर्वे की ऐतिहासिक यात्रा पर ओस्लो जाएंगे। 1983 के बाद नॉर्वे जाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इटली पहुंचेंगे। यहां वह इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276