यूपी 112 डेस्क के व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
यूपी 112 मुख्यालय के इंस्पेक्टर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था, एटीएस और सुरक्षा मुख्यालय को दी गई। धमकी के बाद अलर्ट कर दिया। इंस्पेक्टर सहेंद्र के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ की सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर एक नंबर से मैसेज आया।
इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटे में मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी थी। मैसेज यूपी 112 मुख्यालय पर नियुक्त संवाद अधिकारी शारदा यादव ने शनिवार शाम 5:16 बजे देखा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
इंस्पेक्टर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस को स्क्रीन शॉट,साक्ष्य मुहैया कराए। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276