PDA के नायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सदस्य माननीय अखिलेश यादव जी की बढ़ती लोकप्रियता और पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा गरीबों के हक-अधिकार की लड़ाई से घबराई भाजपा सरकार और उसके समर्थित अराजक तत्व अब उनकी छवि खराब करने की साजिश पर उतर आए हैं।
इसी क्रम में वाराणसी के रामनगर स्थित PAC तिराहे पर माननीय अखिलेश यादव जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए। यह कृत्य भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य PDA की एकता को कमजोर करना और सामाजिक न्याय की आवाज को दबाना है।
भाजपा सरकार पहले स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का कार्य कर रही थी। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर को रातों-रात प्रीपेड में बदलकर गरीबों और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ डाला गया। लेकिन जनता और समाजवादियों के भारी विरोध से घबराकर सरकार को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।
आपत्तिजनक पोस्टर की जानकारी मिलते ही महानगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विवेक राकी एवं महानगर अध्यक्ष महिला सभा संगीता पटेल, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ आनंद की सूचना पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रामनगर पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर हटाया और फाड़कर विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद थाना प्रभारी श्री राजकिशोर पांडे जी को पत्रक सौंपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से मणि शंकर, इंजामुल खान, हमजा खान, मनीष यादव, उमेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 86
Users This Year : 23877
Total Users : 36470
Views Today : 230
Total views : 71727