डीएसपी नरेंद्र कुमार ने सिंधोरा थाने में सुनी जन-समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कमिश्नरेट गोमती जोन अंतर्गत सिंधोरा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस (जनसुनवाई ) पर गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने एक-एक कर जनता की शिकायतों का अवलोकन किया और पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्होंने कई प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कर पीड़ित पक्ष को राहत पहुंचाई।

एडीसीपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान में शिथिलता न बरती जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस सक्रियता से क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा और न्याय के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई