आमजन, अधिवक्तागण एवं न्यायालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को बेहतर पार्किंग एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 08.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कचहरी क्षेत्र में विकसित नवीन पार्किंग स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कचहरी एवं आसपास का क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है । समुचित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग होती थी, जिससे यातायात संचालन प्रभावित होता था तथा क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी ।
उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा कचहरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिवक्तागण एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कराई गई ।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण के साथ कई चरणों में विचार-विमर्श एवं बैठक के उपरांत इस स्थान को पार्किंग स्थल हेतु चिन्हित किया गया, जहाँ लगभग 1000 दो-पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित की गई है।
उद्घाटन अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है, जिसके तहत यह महत्वपूर्ण पहल की गई है ।
इस पार्किंग व्यवस्था के प्रारम्भ होने से सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, यातायात संचालन अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित होगा तथा न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी ।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि नगर आयुक्त वाराणसी एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से उक्त पार्किंग स्थल को लगभग एक माह के भीतर विकसित कराया गया है, जिससे आमजन एवं अधिवक्तागण को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जा सके ।
भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव एवं वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस पार्किंग स्थल को मल्टीलेवल पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की योजना भी प्रस्तावित है, जिससे अधिक संख्या में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित हो सकेगी।
इस पार्किंग स्थल के विकसित होने से अधिवक्तागण, वादकारी, आमजन एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित पार्किंग सुविधा प्राप्त होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ सड़क पर यातायात दबाव कम होगा तथा आवागमन अधिक सुगम बन सकेगा ।

दिनांक 08.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कचहरी क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु नवीन पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया गया। यह पहल आमजन, अधिवक्तागण, वादकारियों तथा न्यायालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर पार्किंग एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
कचहरी क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त होने के कारण सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग से यातायात प्रभावित होता था तथा लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों एवं बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया, जिसके उपरांत लगभग 1000 दो-पहिया वाहनों की क्षमता वाले इस पार्किंग स्थल को विकसित किया गया।
नगर आयुक्त वाराणसी एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से लगभग एक माह में विकसित इस पार्किंग स्थल के प्रारम्भ होने से यातायात अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित होगा तथा जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। भविष्य में इसे मल्टीलेवल पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की योजना भी प्रस्तावित है ।









Users Today : 85
Users This Year : 23781
Total Users : 36374
Views Today : 218
Total views : 71484