चंदौली सैदूपुर
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल मवैया की निदेशक परवीन रुस्तम ने विद्यालय के स्टाफ के साथ खुशी मनाई। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर परवीन रुस्तम ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। बंगाल में भाजपा को मिला जनसमर्थन लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। असम और पुडुचेरी की जनता ने भी विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है। देश ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा कि जनता ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास को चुना है। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विभा सिंह, उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंह, प्रियंका पांडेय, प्रीति पांडेय, धीरज गिरी, नितेश सिंह, मनीष उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503