चन्दौली चकिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा बिभाग की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है आपको बताते चले की शिक्षा बिभाग की एक और लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि भटवारा खुर्द स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से पोखरे में थालियां धुलवाई जा रही हैं। वायरल वीडियो में स्कुली ड्रेस पहने नौनिहाल पोखरे के पानी में उतरकर बर्तन साफ करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पोखरा काफी गहरा है और बच्चों का पैर फिसलने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विद्यालय प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बीएसए चंन्दौली से बात करने पर संम्पर्क नही हो पाया है विभागीय अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है
अब देखना दिलचस्प होगा की बर्तन बच्चों के मांजने का बिडिओ वायरल होने पर कोई कार्यवाही होती है या मामला ठंडा बस्ते मे डाल दिया जाता है बडा सवाल है।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909