लेखपाल संघ और एसडीएम वार्ता में बनी सहमति, एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा राजातालाब और तहसील प्रशासन के बीच बुधवार को राजातालाब तहसील पर हुई वार्ता के बाद संघ ने एक सप्ताह के लिए अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है।उपजिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवारऔर तहसीलदार न्यायिक की मौजूदगी में लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता में चार मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी।

पहला, भविष्य में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं किया जाएगा। दूसरा, निलंबित लेखपाल गौरव कुमार की सकुशल बहाली एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी। तीसरा, कार्यालय से संबद्ध सभी लेखपालों को शीघ्र कार्यक्षेत्र आवंटित किया जाएगा। चौथा, अवकाश के दिनों में लेखपालों पर कार्य करने का दबाव नहीं बनाया जाएगा।

उपजिलाधिकारी के इन आश्वासनों के बाद लेखपाल संघ उप शाखा राजातालाब ने फिलहाल अपना धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं की गईं तो उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा राजातालाब पुनः धरना देने के लिए बाध्य होगा,

जिसकी समस्त जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी की होगी।वार्ता में लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष मान सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, तहसील मंत्री सोनेलाल पटेल, राम सिंह, सुधीर त्रिपाठी, सागर गौतम, मयंक व सोनू कुमार शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई