नितिन केसरवानी बुंदेलखंडी ववार्ड के सभासद निर्वाचित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

गुरुवार को हुए बुंदेलखंडी वार्ड सभासद के उपचुनाव के मतगणना मे पूर्व सभासद स्व. सतीश केसरवानी के पुत्र भाजपा उम्मीदवार नितिन केसरवानी को 11 मतो से विजयी घोषित किया गया। नितिन केसरवानी को 709 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल उम्मीदवार रवि टंडन को 698 मत मिले है।

सपा उम्मीदवार नागेंद्र तिवारी को 636 मत मिले हैं तो वही अन्य निर्दलीय उम्मीदवार दाऊ दयाल को 216 मत प्राप्त हुए हैं वार्ड वासियों ने नोटा के हक मे भी 5 मत दिये हैं।

रिटर्निंग अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि डाले गए कुल 2315 मतों में 51 मत अवैध घोषित किए गए। वैध मतों की संख्या 2264 रही। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने बुन्देलखण्डी उप चुनाव मे भाजपा सभासद प्रत्याशी नितिन केशरवानी के जीत पर खुशी का इजहार करते हुए

कहा कि बुन्देलखण्डी शक्तिकेंद्र के शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष गणो, मंडल पदाअधिकारीगणो के कड़ी मेहनत की जीत है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, नगर पूर्वी अध्यक्ष डाली अग्रहरि आदि रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई